Shaheen-Bagh-Demolition

दक्षिणी दिल्ली के शाहीन बाग (Shaheen Bagh) इलाके में सुबह से ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो चूका है। इलाके में बुलडोज़र को देखने के बाद से ही शाहीन बाग के निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया क्योंकि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने सोमवार को दिल्ली पुलिस कर्मियों की मदद से अपना अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू किया। जिसके बाद स्थानीय लोगों को सड़कों पर बैठे और विध्वंस अभियान के लिए लाए गए बुलडोजर को रोकते हुए देखा जाने लगा।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। खान ने कहा कि इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है और बुलडोजर सिर्फ राजनीति में शामिल होने के लिए लाए गए हैं। लेकिन कुछ घंटे बाद ही चल रहे इस हाई वोल्टेज ड्रामा का ‘THE END’ हुआ। दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंचा बुलडोजर वहां से वापस लौट गया है। भारी हंगामे के बीच MCD की तरफ से वहां सिर्फ खानापूर्ति की गई। MCD कर्मचारियों ने वहां सिर्फ एक बिल्डिंग के बाहर लगी लोहे की रॉड्स को हटवाया, जो वहां रेनोवेशन के काम के लिए लगी हु थी।

इसके साथ ही आपको बता दें कि अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुँच चूका है। जिसकी सुनवाई आज 2 बजे होगी। इससे पहले शाहीन बाग में आज भारी हंगामा देखने को मिला। कुछ स्थानीय नेता और लोग वहां MCD के बुलडोजर के आगे बैठ गए थे और उन्होंने MCD और बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिनको बाद में हटा लिया गया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया। फिलहाल शाहीन बाग से अतिक्रमण हटाने का मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा हुआ है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *