अभी अभी एक बड़ी खबर आई है जम्मू कश्मीर से सामने जहाँ भारतीय सेना का helicopter छतिग्रस्त हो गया है। यह घटना जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के पास मंगलवार के दिन सुबह हुआ। कठुआ में रणजीत सागर डैम में छतिग्रस्त हुआ helicopter जा कर गिर गया।
रणजीत सागर डैम में गिरे helicopter के बाद बचाओ कार्य जारी है ,और घटना की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह 10. 20 मिनट सुबह में भारतीय सेना का helicopter 254 AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी. हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया.
हादसे की खबर मिलते ही ndrf की टीम मौके पर तैनात हो गई है और राहत कार्य का काम जारी है कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से अब झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हेलिकॉप्टर में कितने लोग कुल थे और सबको कितना नुक्सान हुआ है इसकी अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है गोताखोर भी डैम में सेना के जवान को ढूढ़ने का काम कर रही है।

