nitin gadkari

भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति (Central Election Committee) का गठन किया है। केंद्रीय चुनाव समिति भाजपा की दूसरी सबसे ताकतवर संस्था है। हैरानी की बात यह है की शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) को केंद्रीय चुनाव समिति से बाहर कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो सबसे लंबे समय तक केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रहे हैं, को केंद्रीय चुनाव समिति से हटा दिया गया है। इस सूची में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को शामिल किया गया है। यह फडणवीस के लिए एक और उपलब्धि है, जिन्हें हाल ही में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने राज्य में भाजपा को सत्ता में वापस लाने में मदद की थी।

बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों की पूरी लिस्ट

  • जेपी नड्डा
  • नरेंद्र मोदी
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • बीएस येदियुरप्पा
  • सर्बानंद सोनोवाल
  • के लक्ष्मण
  • इकबाल सिंह लालपुरा
  • सुधा यादव
  • सत्यनारायण जटिया
  • भूपेंद्र यादव
  • देवेंद्र फडणवीस
  • ओम माथुर
  • बीएल संतोष (सचिव)
  • वनथी श्रीनिवास (पदेन)

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *