Sonali Phogat

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का निधन हो गया है। गोवा में हार्ट अटैक से 42 वर्षीय सोनाली का निधन हुआ है। गोवा के डीजी के मुताबिक पुलिस को सोनाली फोगाट की मौत की सूचना उत्तरी गोवा के एसटी एंटनी अस्पताल से मिली थी। वह अपने कुछ कर्मचारियों के साथ गोवा गई थी। उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। सोनाली के निधन की खबर सुनकर उनके फैंस चौंक गए हैं।

मौत से कुछ समय पहले सोनाली ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। इसके साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी थी। बता दें की, सोनाली फोगाट ने 2019 का हरियाणा चुनाव आदमपुर (Adampur) से भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ा था। वह कुलदीप बिश्नोई (Kuldeep Bishnoi) से हार गईं, जो कांग्रेस उम्मीदवार थे।

सोनाली का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी नाता रहा है। उन्होंने अपने टिकटॉक वीडियो से प्रसिद्धि पाई और इस वीडियो-शेयरिंग ऐप पर उनकी बहुत बड़ी संख्या थी। उन्होंने दो साल बाद भाजपा में शामिल होने से पहले 2006 में एक टीवी एंकर के रूप में शुरुआत की। उन्होंने 2016 में टीवी शो ‘अम्मा: एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा’ से अभिनय की शुरुआत की। वह 2019 में वेब सीरीज ‘द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़’ का भी हिस्सा थीं। वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थीं।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *