delhi factorydelhi factory

दिल्ली के प्रताप नगर मेट्रो एरिया के पास एक फैक्ट्री में आग लग गई है. आज लगभग 3:49 बजे पर दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली. इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर दमकल की लगभग 20 गाड़ियां तैनात हैं और आग पर काबू पाया जा रहा है. चीफ फायर अफसर रजिंदर के अनुसार इस फैक्ट्री में आग लगने की घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 2 लोग फैक्ट्री में काम करने वाले हैं और 1 फायर कर्मचारी भी घायल हुआ है.

इस फैक्ट्री में कार और बाइक के पार्ट बनते हैं. आग लगने के समय फैक्टरी में कुछ मजदूर मौजूद थे जो कि समय रहते ही बाहर निकल आए और सुरक्षित हैं. आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि फैक्टरी में आग तेजी से फैली. सूत्रों के मुताबिक 1 व्यक्ति फंसा हुआ है और उसके रिश्तेदार उसे ढूढ़ने पहुंचे हैं. सूत्रों का कहना है के आग सिलिंडर फटने से लगी है.

वहीं, आधिकारिक तौर पर आग लगने की वजह नहीं बताई गई है. मौके पर लगभग 100 फायर फाइटर्स तैनात हैं. गौरतलब है कि दिसंबर में दिल्ली के सागरपुर इलाके में एक घर के अंदर चल रही चप्पल फैक्ट्री व गोदाम में आग लगी थी. इस घटना में दो सगे भाईयों मौत हो गई थी.