Bhagwant-Mann-and-Dr.Gurpreet-Kaur

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) शादी की बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर एक सादे समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) शादी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) भगवंत मान के इस अंतरंग विवाह समारोह की लाइव अपडेट दे रहे हैं।

राघव चड्ढा ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। भगवंत मान ने शादी में गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं उनकी गुरप्रीत कौर लाल रंग का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। इस विवाह में दोनों परिवारों के 20-20 लोग शामिल हुए। इस शादी में दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए हैं।

बता दें की यह सीएम भगवंत मान की ये दूसरी शादी है। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। उनकी पहली पत्नी और दो बच्चे हैं. जो अमेरिका में रहते हैं। मान के बेटे दिलशान मान की उम्र 17 साल है और बेटी सीरत कौर मान 21 साल की हैं। शादी के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को भगवंत मान के परिवार ने ही चुना है।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *