भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu) ने बेंगलुरु में Bengaluru Tech Summit (BTS) का उद्घाटन किया। इस इवेंट में वैश्विक टेक लीडर्स, भारतीय कॉरपोरेट्स और आईटी, डीप टेक के स्टार्टअप्स एक साथ आएंगे। इस समिट में भाग लेने वाले लोग मानवता और दुनिया की व्यापक भलाई के लिए अपने विचारों, अनुभवों और इनोवेशंस को साझा करेंगे और उन पर चर्चा करेंगे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेंकैया नायडू ने कहा “टेक्नोलॉजीज की वास्तविक क्षमता को कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, शासन और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार होने पर उजागर किया जा सकता है।” उन्होंने वैज्ञानिकों, टेक्नोक्रेट्स और उद्यमियों से आग्रह किया कि वे मानवता की प्रगति और बड़े पैमाने पर समाज की बेहतरी के लिए ज्ञान धन और आर्थिक संपदा बनाने के लिए नए विचारों और इनोवेशंस के साथ सामने आएं।
BTS इनोवेशन और टेक्नोलॉजी पर एक लीडिंग ग्लोबल कांफ्रेंस है। टेक्नोलॉजी का अंतिम लक्ष्य हमारे जीवन में खुशी लाना है और ऐसी टेक्नोलॉजीज के विकास का आह्वान करना है जो लोगों की गंभीर समस्याओं का समाधान करती हैं और उनके जीवन को खुशहाल और आरामदायक बनाती हैं। डिजिटलीकरण से लोगों को बेहतर सेवाएं देने में मदद मिली है।
