Bank-Strike

बैंकों के निजीकरण को लेकर प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल आज से शुरू हो कर कल तक चलेगा। यानी यह हड़ताल 16 दिसंबर और 17 दिसंबर को रहेगा। यह हड़ताल बैंक संगठन अपने विभिन्न मांगों के समर्थन में कर रहे हैं। इसे लेकर पिछले एक सप्ताह से बैंक शाखाओं के आसपास लगातार प्रदर्शन का दौर जारी है।

बैंक कर्मियों ने बैंक शाखाओं को लेकर काला बिल्ला तक लगाकर भी बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। इंडियन बैंक कर्मचारी यूनियन के लोगों की तरफ से बैंक हड़ताल को लेकर दिल्ली तक बैठक हो रही है। बैंक हड़ताल को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के कन्वेनर संजय कुमार सिंह ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से संबंधित प्रस्ताव का हर हाल में विरोध किया जाएगा। इस संबंध में पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

16 और 17 दिसंबर को बैंकों की हड़ताल से उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। बैंक यूनियन से जुड़े लोगों की मानें तो इस बार हड़ताल में ATM सेवा भी प्रभावित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *