Azam-Khan

27 महीने यानि लगभग 814 दिनों के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व भावी नेता आजम खान, आज सीतापुर जेल से बाहर आ गए हैं। 19 मई, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें अंतरिम जमानत दे दी थी। जिसके बाद सीतापुर जेल को देर रात उनकी रिहाई का आदेश पहुंचा। रिहाई के बाद आजम खान का जेल के बाहर शिवपाल सिंह यादव, उनके दोनों बेटों और तमाम समर्थकों ने जोरदार स्‍वागत किया।

सपा के पूर्व विधायक अनूप गुप्‍ता के घर जलपान के बाद उनका काफिला रामपुर के ओर रवाना हो गया है। बता दें, आजम खान को 88 मामलों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। और आज जब जेल से बाहर निकले तो बड़े गुमसुम दिख रहे थे आजम खान। उन्हें रिसीव करने के लिए अखिलेश यादव या सपा का कोई बड़ा नेता नहीं दिखा। जेल से बाहर निकले तो शिवपाल यादव से गर्मजोशी से मिले। कुछ बातें हुईं। फोटो खींचे गए और आजम खान बेटे की कार में आगे वाली सीट पर जाकर बैठ गए।

सपा नेता आजम खान की रिहाई पर सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। उन्‍होंने लिखा “सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक मा. श्री आज़म ख़ान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फ़ैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नये मानक दिये हैं।पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुक़दमों में बाइज़्ज़त बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियाँ नहीं!”

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *