राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने न्यायाधीश एनवी रमना को भारत का अगला मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। बता दें कि मौजूदा मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अपने उत्तराधिकारी के तौर पर न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना के नाम की सिफारिश की थी। दरअसल, एसए बोबडे 23 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। जिसके बाद 24 अप्रैल को न्यायमूर्ति एनवी रमना अगले सीजेआई के तौर पर शपथ लेंगे। वह भारत के 48वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
24 अप्रैल को मुख्य न्यायाधीश की शपथ लेने जा रहे एनवी रमना का जन्म 27 अगस्त 1957 को आंध्र प्रदेश के कृष्ण जिले के पोन्नवरम गांव में हुआ था। रमना ने दस फरवरी 1983 में वकालत शुरू कर दी थी। न्यायमूर्ति रमना किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने विज्ञान और वकालत में स्नातक किया है। 27 जून 2000 को जस्टिस रमन्ना आंध प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी जज के तौर पर नियुक्त हुए।
