भारत की दो बड़ी पार्टी कांग्रेस और बीजेपी में हमेशा टकरार होती रहती हैं. आये दिन ख़बरों से हमें यहीं सुनने को मिलता हैं, कि एक बीजेपी नेता दुसरे कांग्रेस नेता को सुना रहा हैं. या एक कांग्रेस नेता दुसरे बीजेपी नेता के साथ बातों से जंग छेड़ रखा हैं. चुनावी मैदान में आपने भाजपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात शायद ही सुनी होगी, लेकिन निजी जिंदगी में ऐसा संभव हुआ है।
आपको बता दें कांग्रेस नेता की बेटी और भाजपा नेता के नाती ने प्यार का गठबंधन किया है। दोनों वैलेंटाइन डे के मौके पर शादी के बंधन में बंधे हैं। हम बात कर रहे हैं कर्नाटक कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और भाजपा नेता एसएम कृष्णा की, जो कल एक-दूसरे के रिश्तेदार बना गए हैं। वैलेंटाइन डे पर कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार की बेटी की शादी हुई। ऐश्वर्या का रिश्ता जानी-मानी कॉफी चेन सीसीडी के दिवंगत संस्थापक वीजी सिद्धार्थ के बेटे अमृत्य हेगड़े के साथ हुआ है। बता दें कि अमृत्य हेगड़े वरिष्ठ भाजपा नेता एसएम कृष्णा के नाती हैं।
विवाह कार्यक्रम कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एक निजी होटल में धूमधाम से हुआ। समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी पारंपरिक तौर-तरीके से हुई है। आयोजन में कई कांग्रेसी और भाजपा नेता भी शामिल हुए, जिन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया.

