केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पुणे, महाराष्ट्र में केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (CFSL) की एक नई इमारत का उद्घाटन किया। गंभीर अपराधिक मामलों में साइंटिफिक साक्ष्यों के आधार पर न्यायिक जांच को पारदर्शी व सुगम बनाने में और पूरे देश के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम को सशक्त करने में यह CFSL अहम भूमिका निभाएगा।
अमित शाह, महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा, “आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि देश में NDRF की कुल 16 बटालियन कार्यरत हैं। चाहे भूकंप हो, चक्रवात हो या भूस्खलन, जब भी हम देखते हैं कि NDRF के अधिकारी नारंगी रंग की वर्दी पहने हुए स्थान पर पहुंचे हैं, तब हमारे बीच राहत की सांस आ जाती है।”
इससे पहले दिन में, भाजपा नेता अमित शाह ने प्रतिष्ठित दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर (Dagdusheth Halwai Ganpati Temple) में पूजा-अर्चना की। शाह, पुणे नगर निगम में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा की आधारशिला रखेंगे।
