केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के बिहार दौरे पर आये हुए हैं। अमित शाह का ये दौरा 2024 लोकसभा इलेक्शन को लेकर काफी अहम बताया जा रहा है। अमित शाह (Amit Shah) अपने दो दिवसीय दौरे पर बिहार के सीमांचल क्षेत्र आ चुके हैं और 2024 चुनाव का बिगुल भी बजा चुके हैं। जहां वे पूर्णिया में जनभावना सभा (रैली) को संबोधित कर रहे हैं।

इस रैली के दौरान अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए अपने शब्दों के बाण छोरे हैं। शाह ने सभा में कहा कि उनके आने से लालू-नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। उन्होंने कहा कि, “जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाई ये फैसला सही है। क्या लालू यादव और नीतीश कुमार इसका समर्थन करेंगे? इनमें हिम्मत नहीं है। भारत की सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने जो कदम उठाए, लालू उसे मानते नहीं। लालू राज में फिरौती मांगी जाती थी, हत्याएं होती थीं। गांधी मैदान में लालू-नीतीश दोनों लट्ठ रैली निकालेंगे और लालू नीतीश के कंधे पर रहेंगे। एक बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत दे दीजिए। हम बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बना देंगे।”

इसके साथ ही अमित शाह ने कहा कि, “पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये का पैकेज देने का वादा किया था। मैं अब 1.35 लाख करोड़ का हिसाब लेकर आया हूं। हवाई अड्डे, पर्यटन, पेट्रोलियम और गैस, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल, बिजली आदि क्षेत्रों में केंद्र सरकार ने घोषणा से ज्यादा खर्च किया।”

बता दें कि रैली के बाद अमित शाह किशनगंज चले जाएंगे। किशनगंज में वे सीमांचल के बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। किशनगंज में नेपाल सीमा पर एसएसबी कैंप भी जाएंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *