इंडियन आर्मी की श्रीनगर स्थित चिनार कॉर्प्स (Chinar Corps) ने घाटी में तैनात सैनिकों को डिस्टेंस एजुकेशन कोर्स प्रदान करने के लिए कश्मीर विश्वविद्यालय (University of Kashmir) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। येइस MoU पर हस्ताक्षर कश्मीर विश्वविद्यालय के गांधी भवन सभागार में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो तलत अहमद (Talat Ahmad) और चिनार कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल डी पी पांडे (Lt Gen D P Pandey) ने किए हैं।
सेना के जवानों द्वारा नामांकन के लिए वर्तमान में कुल 18 कोर्स उपलब्ध हैं, जिन्हें आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा। कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के जवान KU के डिस्टेंस शिक्षा निदेशालय द्वारा पेश किए जा रहे विभिन्न कोर्सेज में प्रवेश ले सकेंगे, जहां वे छह महीने के सर्टिफिकेट कोर्स से लेकर एक साल का डिप्लोमा कोर्स और दो साल के पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स सहित कोर्स कर सकते हैं।
MoU में मेंशन किये हुए कोर्सेज में गणित, अंग्रेजी, उर्दू, एजुकेशन में मास्टर्स और कंप्यूटर एप्लीकेशन, वेब डिजाइनिंग, साइबर लॉ और टूरिज्म मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा शामिल हैं। यह UoK, श्रीनगर और चिनार कॉर्प्स के लिए एक ऐतिहासिक दिन था, जिसने वर्तमान में कश्मीर में सेवारत सैनिकों के लिए दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम के प्रावधान के लिए एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप स्थापित किया है।
