Sidhu-Moosewala

पंजाब के युवा पंजाबी गायक शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ सिद्धू मूसेवाला की रविवार, 29 मई को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पंजाब के उभरते सितारे का इस तरह दिनदहाड़े कत्ल होना चौंकाना वाला और साथ ही दैहशत में डालने वाला मामला है। जो पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा है। इस घटना को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं और दो संदिग्धों को पंजाब पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार भी किया है।

सिद्धू मूसेवाला के गाने बीते कुछ सालों में तेजी सेपॉपुलर हुए थे और मात्र 28 साल की कम उम्र में ही उन्होंने यह कामयाबी पा ली थी। हत्या से पहले उन्होंने जो आखिरी गाना गाया था, वह भी मौत पर ही था। यह गाना उन्होंने ही लिखा भी था, जिसके बोल थे कि ‘उनकी मौत जवानी में ही हो जाएगी’। सिद्धू मूसेवाला की क्रूर हत्या के बाद से मूसेवाला के गाने काफी वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धू मूसेवाला के फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोग उनको श्रद्धांजली दे रहे हैं।

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पुरे राज्यभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मामले में सियासत भी गरमा हो गई है। पंजाब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वारदात के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। वहीं गायक की सुरक्षा घटाने पर आप सरकार बैकफुट पर आ गई है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पंजाब कांग्रेस के तेवर तल्ख हो गए हैं। CBI और NIA से जांच के कराए जाने की मांग होने लगी है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन के लिए आज कांग्रेसी भी राज्यपाल से मिलेंगे।

लेकिन इसी बीच सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने सिंगर की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया है। परिजनों ने इस हत्याकांड की जांच NIA से करवाने की मांग की है। ऐसे में मूसेवाला के अंतिम संस्कार में देर हो सकती है। परिजानों का कहना है कि इस हत्याकांड के तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़ हुए हैं, इसलिए मामले में एनआईए (NIA) जांच होनी चाहिए।

इसके लिए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने उच्च न्यायालय के एक मौजूदा न्यायाधीश के माध्यम से जांच सीबीआई या एनआईए को सौंपने की मांग की है। साथ ही सुरक्षा वापस लेने संबंधी पत्र लीक करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने की भी मांग की। उधर पंजाब सीएम भगवंत मान, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड पर मिनट दर मिनट अपडेट ले रहे हैं। वह आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मनसा भेजा गया। दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए जल्द कार्रवाई की जाए।

आपको बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose) पर रविवार,29 मई को कुछ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसमें मूसेवाला और उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया। सिद्धू मूसेवाला और उनके साथियों पर 30 राउंड की फायरिंग की गई थी।

इसके बाद गोल्डी बराड़ (Goldy Brar) ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा। फेसबुक पर शेयर किए गए पोस्ट में गोल्डी बराड़ ले लिखा था, ‘आज मूसेवाला की पंजाब में हत्या कर दी गई। मैं, सचिन बिश्नोई, लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। यह हमारा काम है। मूसेवाला का नाम हमारे भाई विक्रमजीत सिंह मिदूखेरा और गुरलाल बराड़ की हत्या में सामने आया था। लेकिन पंजाब पुलिस ने मूसेवाला के खिलाफ कोई ऐक्शन नहीं लिया। हमें यह भी पता चला कि सिद्धू मूसेवाला हमारे असोसिएट अंकित के एनकाउंटर में भी शामिल था। मूसेवाला हमारे खिलाफ काम कर रहा था। दिल्ली पुलिस ने भी उसका नाम लिया था, लेकिन मूसेवाला ने अपनी पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर हर बार खुद को बचा लिया।’

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *