Bhagwant-Mann-and-Arvind Kejriwal

10 मार्च, यानी गुरुवार को देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम आ रहा है। 5 राज्यों में से 4 राज्यों में बीजेपी अपनी सरकार बना रही है तो पंजाब में AAP ने बाजी मारी है। पंजाब विधानसभा चुनाव में धमाकेदार प्रदर्शन के बदौलत आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार बन रही है। पंजाब की अब तक की काउंटिंग में जीत और बढ़त मिलाकर आम आदमी पार्टी बहुमत पार कर गई है।

इसी बीच पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया और पंजाब के मतदाताओं को धन्यवाद कहा। उन्होंने अपने संबोधन में पंजाब में मिल रही जीत से विपक्ष पर हमला बोला। और कहा कि, जनता ने उनको जवाब दे दिया जो मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे थे और मुझे आतंकवादी बता रहे थे। केजरीवाल ने अपने भाषण में यूक्रेन और भारतीय मेडिकल छात्रों का भी जिक्र किया।

पंजाब में आप की जीत को देखते हुए केजरीवाल ने कहा कि, हम मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज स्‍थापित करेंगे। ऐसे में मेडिकल छात्रों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। पहले दिल्ली में क्रांति आई थी और अब पंजाब में क्रांति हुई है। अब पूरे देश में क्रांति लाने का समय आ गया है। उन्‍होंने सभी महिलाओं, युवाओं और किसानों से आम आदमी पार्टी से जुड़ने की अपील की है।

पंजाब के 117 सीटों विधानसभा पर अब तक 71 सीटों पर आप ने जीत हासिल कर ली है। जबकि, पार्टी अभी और 21 सीटों पर आगे चल रही है। पंजाब में अब Bhagwant Mann की सरकार बनने के लिए तैयार है। पंजाब चुनावों में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद भगवंत मान, संगरूर में लोगों से रूबरू हुए।

Join Telegram

Join Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *