मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल सस्ता करने की और अग्रसर हो रहे हैं। दिल्ली में सत्ताधारी आप सरकार ने आज,1 दिसंबर को कैबिनेट की हुई बैठक में पेट्रोल और डीजल पर VAT (Value Added Tax) कम करने का फैसला लिया है। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती हैं। कैबिनेट के इस फैसले के बाद दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है। और डीज़ल में भी काफी गिरावट देखने को मिलेगा।
दिल्ली में अभी पेट्रोल की कीमत 104 रुपये के लगभग है और वहीं डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। ऐसे में आप सरकार द्वारा VAT काम करने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 95 रुपये प्रति लीटर तक आ जाएगा। न्यूज़ एजेंसियों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल पर VAT 30% से घटाकर 19.40% किया गया है। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 8 रुपये प्रति लीटर कम हो जाएगी। आपको बता दें कि ये कीमतें 1 दिसंबर की आधी रात से लागू होंगीं।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश में VAT कम होने के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में लगभग 5 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक अंतर दिख रहा है। जिसक बाद राजधानी की जनता का भी पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाने का दबाव आ रहा था। इसी दबाव को देखते हुए कैबिनेट की बैठक हुई जिसके बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर VAT को घटाया है।
