मुंबई में चर्चगेट और गिरगांव समेत कुछ इलाकों में एक बीजेपी विधायक की तस्वीर लगाई गई है, जिसमें उनके गुमशुदगी की खबर है। खास बात ये है की इस विधायक के बारे में जानकारी देने वाले को एक मुर्गी इनाम में दी जाएगी। ये विधायक और कोई नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे (BJP MLA Nitesh Rane) हैं।
फ़िलहाल नितेश राणे और शिवसेना के बीच विवाद जारी है। इसी बीच नितेश राणे को लेकर आपत्तिजनक पोस्टर दिखाई दिए हैं। विधायक को लेकर लगे पोस्टर में लिखा है “गुमशुदा है, नाम- नितेश नारायण राणे, ऊंचाई- डेढ़ फीट, रंग- गोरा, पहचान- आंखे नेपालियों की तरह, मतिमंद, जानकारी देने वाले को एक मुर्गी इनाम में दी जाएगी।”
इस पोस्टर में मुर्गी का जिक्र का राज़ ये है की महाराष्ट्र में नारायण राणे के विरोधी उनसे कई दशकों से ‘मुर्गी चोर’ की संज्ञा से चुटकी लेते आए हैं। फिलहाल ये पोस्टर-बैनर पुलिस और प्रशासन ने हटवा दिए हैं।
