राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह करीब 5.36 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र धौला कुआं में दुर्गाबाई देशमुख कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन के पास स्थित था।
दिल्ली एनसीआर में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने तीव्रता 4.0 बताई है। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप नई दिल्ली में पांच किलोमीटर की गहराई पर आया। एजेंसी के मुताबिक, झटके सुबह 5.36 बजे दर्ज किए गए।