भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से भाग रही है। जिसे देखकर दुनिया भी हैरान है। 7 जनवरी को जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2026 में भारत की अर्थव्यवस्था का पिछले वित्त वर्ष के 6.5% की तुलना में 7.4% की दर से बढ़ने का अनुमान है। बड़ी बात ये है कि ये उछाल वैश्विक दबाव और अमेरिकी निर्यात में रुकावट के बीच हो रहा है। इस उछाल को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एनडीए नेता इस बढ़त को पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व का नतीजा बता रहे हैं। जबकि विपक्ष इसे कामयाबी या आंकड़ों को सच मानने के लिए तैयार नहीं हैं और महंगाई-बेरोजगारी को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहा है।
