लगातार दो ‘डक’ के बाद विराट कोहली का भावुक इशारा — क्या ये उनके सफर के अंत का संकेत है?
विराट कोहली — वो नाम जो भारतीय क्रिकेट की धड़कन है। कभी ‘रन मशीन’ कहे जाने वाले विराट कोहली के बल्ले से पूरी स्टेडियम गूंज उठती थी लेकिन इस बार, मैदान पर उनकी खामोशी ने सबको सन्न कर दिया |
अपने शानदार वनडे करियर में पहली बार उन्होंने लगातार दो मैचों में शून्य पर पवेलियन लौटकर सबको चौंका दिया है। पर्थ में 8 गेंदों पर डक, और फिर एडिलेड में सिर्फ 4 गेंदों में आउट हुए , लेकिन असली हलचल तब मची जब कोहली ने मैदान छोड़ते हुए दर्शकों की ओर एक खास इशारा किया। चर्चा केवल उनके आउट होने की नहीं है — बल्कि उसके बाद जो उन्होंने किया, उसने सबका ध्यान खींच रखा है।
ग्लव्स हाथ में , चेहरे पर हल्की सी मुस्कान और आँखों में एक अजीब सी नमी लिए दर्शकों की ओर एक धीमे और भावनात्मक इशारे के साथ हाथ हिलाते हुए दिखे गए | उस पल में कुछ था.
कुछ ऐसा, जिसने करोड़ों फैंस के दिलों को बेचैन कर दिया ।
फैन्स पूछ बैठे — क्या यह किसी विदाई का संकेत था ?
क्या “किंग कोहली” ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है ?
कुछ लोगों का मानना है कि यह बस उनके अपने समर्थकों के प्रति धन्यवाद का संकेत था, जबकि बाकी लोगों को लगा कि यह उनके विदाई का संदेश है।
उधर यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी बेंच पर अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे टीम में जगह के लिए मुकाबला बेहद कड़ा हो गया है। 36 साल की उम्र में कोहली भले ही अब भी भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े चेहरों में से एक हों, लेकिन हालिया फॉर्म ने यह सवाल जरूर खड़ा कर दिया है |
दिलचस्प बात यह है कि सीरीज़ शुरू होने से पहले कोहली के आत्मविश्वास ने सबको प्रभावित कर रख दिया था। पहले वनडे से पहले उन्होंने कहा था कि वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और तरोताज़ा महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि “मैं खुद को उतना ही फिट, शायद पहले से भी ज्यादा फिट महसूस कर रहा हूँ। जब शरीर सही स्थिति में होता है, तो खेल अपने आप समझ में आने लगता है। मैं मूवमेंट और एनर्जी दोनों में अच्छा महसूस कर रहा हूँ — कोई दिक्कत नहीं है,”|
उन्होंने यह भी स्पष्ट करते हुए कहा था कि उनका लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है, और वह अभी रिटायरमेंट के बारे में सोच भी नहीं रहे हैं। मगर दो मैचों में लगातार फ्लॉप रहने और बुरे प्रदर्शन के बाद, उनके शब्दों और प्रदर्शन के बीच का फर्क अब चर्चा का विषय बन गया है।
विराट कोहली के एक इशारे ने क्रिकेट जगत को सोच में डाल दिया है — और फैन्स अब बस उनके अगले कदम का इंतज़ार कर रहे हैं।
