दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब मामले में शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। इस मामले में अदालत ने पूर्व रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव समेत उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया है। वहीं एनडीए नेताओं ने लालू परिवार पर आरोप तय होने पर लालू यादव को भ्रष्टाचार का सरताज बताया है। इस मामले पर बिहार की राजनीति में सियासत गरमा गई है।

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *