Falguni-Shah

ऑस्कर अकादमी अवार्ड में बेस्ट विसुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर जित कर नमित मल्होत्रा ने भारतियों का नाम रौशन किया था। और अब म्यूजिक के सबसे बड़े अवार्ड्स यानी ग्रैमी अवॉर्ड्स में फिर से एक भारतीय ने ग्रैमी जित कर भारतियों का नाम रोशन कर दिया है। आपको बता दें कि ग्रैमी अवार्ड्स, सिर्फ हॉलीवुड में ही नहीं बल्कि भारत में भी इस अवॉर्ड सेरेमनी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। और उनका एक्ससिटेमेंट और ज्यादा बढ़ गया है जब इंडियन-अमेरिकन फाल्गुनी शाह (Falguni Shah) को ग्रैमी अवार्ड्स से सम्मानित किया गया।

ग्रैमी में इस बार भारत के लिए गर्व की बात है क्योंकि इंडियन अमेरिकन फाल्गुनी शाह जो ‘फालु’ के नाम से काफी पॉपुलर हैं, उन्हें अ कलरफुल वर्ल्ड (A Colorful World) के लिए बेस्ट चिल्ड्रन म्यूजिक एल्बम ग्रैमी अवॉर्ड से नवाया गया है। इसकी जानकारी फाल्गुनी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर की है। उन्होंने अपनी भावनाओं को शेयर करते हुए लिखा, “मेरे पास कुछ शब्द नहीं हैं इस बारे में बताने के लिए जो जादू आज हुआ है। ग्रैमी प्रीमियर सेरेमनी में ओपनिंग नंबर के लिए परफॉर्म करना कितने सम्मान की बात है और फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से इस स्टैच्यू को घर ले जाना। हम इस जबरदस्त पहचान के लिए रिकॉर्डिंग अकादमी को धन्यवाद देते हैं।”

कई सालों तक मुंबई में रहने पर फाल्गुनी ने उस्ताद सुल्तान खान से ट्रेनिंग ली। इसके बाद साल 2000 में फालगुनी ने बोस्टन बेस्ड इंडो अमेरिकन बैंड कर्श्मा को ज्वाइन किया। जिसमें वह लीड वोकलिस्ट के तौर पर रहीं। बोस्टन में टफ्ट्स यूनिवर्सिटी में 2 साल का भारतीय संगीत व्याख्यान पूरा करने के बाद, फाल्गुनी न्यूयॉर्क चली गईं जहां उन्होंने उसी नाम का अपना खुद का बैंड बनाया। 2009 में फाल्गुनी को व्हाइट हाउस में एआर रहमान के साथ गाने के लिए आमंत्रित किया गया था।

फिर साल 2018 में फाल्गुनी हिंदी, अंग्रेजी और गुजराती में अपने बच्चों के एल्बम, फालु बाजार में 12 गानों का एक एल्बम लेकर आईं। एल्बम को 2019 में सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत श्रेणी में ग्रैमी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि वह यहां जीत नहीं पाईं। लेकिन फिर वह साल 2021 में अ कलरफुल वर्ल्ड एल्बम (A Colorful World) लेकर आईं जिसे ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में सम्मान्तित किया गया।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *