indonesia-football-stampede

इंडोनेशिया (Indonesia) में एक फुटबॉल मैच में हुए दंगों में कम से कम 174 लोगों की मौत हो गई। यह फ़ुटबॉल मैच पूर्वी जावा के इंडोनेशियाई प्रांत के एक लैंडलॉक शहर मलंग के कंजुरुहान स्टेडियम (Kanjuruhan Stadium) के अंदर हुआ। सोशल मीडिया पर प्रसारित कई फुटेज में फैंस को बाड़ पर चढ़ते हुए दिखाया गया है।

अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों पर्सेबाया (Persbaya) द्वारा अपने घरेलू मैदान पर अरेमा फुटबॉल क्लब (Arema Football Club) की हार ने बड़ी संख्या में उनके समर्थकों को पिच पर धावा बोलने के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद बड़े पैमाने पर दंगे हुए, जिसमें 100 से अधिक फुटबॉल फैंस और दो पुलिस अधिकारी मारे गए। स्थिति संभालने के लिए पुलिस अधिकारियों को आंसू गैस के गोले दागने पड़े, जिससे भगदड़ मच गई और दम घुटने के मामले सामने आए।

इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विडोडो ने देश के खेल और युवा मंत्री, राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख और इंडोनेशियाई फुटबॉल संघ के प्रमुख को “फुटबॉल मैचों और सुरक्षा प्रक्रियाओं का गहन मूल्यांकन करने का आदेश दिया।” इंडोनेशिया के फ़ुटबॉल संघ (PSSI) ने दंगों के बाद खेलों को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है और इस सीज़न के बाकी प्रतियोगिता के लिए Arema FC की मेजबानी करने पर भी रोक लगा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *