vaccine slortvaccine slort

क्या आपको भी टीकाकरण के स्लॉट बुक करने में दिक्कते होती थीं ? क्या आप भी लम्बे वक़्त से कविड-19 टीका लगवाने का सोच रहे है मगर स्लॉट बुक करने में हो रही थी परेशानिया ? अगर हाँ तो अब आपके परेशानियों का समाधान करने के लिए सरकार ने लाया है एक नया तरीका। चूंकि सरकार ने अब स्लॉट बुकिंग करने का एक नया और आसान तरीका पेश किया है। अब घर बैठे व्हाट्सएप्प के ज़रिए कुछ मिनटों के अंदर ही आसानी से अपनी कोविड-19 टीकाकरण स्लॉट बुक हो सकती है।

मंगलवार के दिन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अपने ट्वीटर हैंडल से इस बात की सुचना दी है कि अब व्हाट्सएप्प के माध्यम से वैक्सीन स्लॉट बुक करना संभव है। आपको बता दें कि पहले व्हाट्सएप्प के ज़रिए केवल कोरोना टीकाकरण की प्रमाणपत्र यानि की वैक्सीन लगवाने के बाद की सर्टिफिकेट डाउनलोड करने की सुविधा थी। मगर अब सरकार के ऑफिसियल पोर्टल माईजीओवी (mygov) के हेल्पडेस्क द्वारा निकाले गए फ़ोन नंबर 9013151515 पर सरकार द्वारा बताये गए प्रक्रिया का पालन करना होगा। उसके बाद स्लॉट बुक करने की अनुमति दे दी जाएगी।

निचे दिए गए स्टेप्स को व्हाट्सएप्प पर फॉलो करने से वैक्सीन स्लॉट बुक हो जाएगी-

*9013151515 नंबर को व्हाट्सएप में ओपेन करें और ‘Book slot’ लिखकर भेजें।

*SMS से माध्यम से आए 6 अंकों के ओटीपी को एंटर करें।

*इसके बाद, तारीख, लोकेशन, पिन कोड और वैक्सीनेशन का प्रकार चुनें।

*और फिर बुकिंग के बाद उपभोक्ता के फ़ोन पर मैसेज मिल जाएगी।

दरअसर सरकार का मन्ना है कि फिलहाल देश में कोरोना मरीजों की संख्या काम हुई है। ऐसे में देश के कई शहरों को पूर्ण रूप से अनलॉक केर दिया गया है। वहीं अपने प्रदेश बिहार कि बात करें तो यहां भी आज से अनलॉक-6 की अधिसूची तैयार केर दी गयी है। इस हालात में कोविड के केस दुबारा से बढ़ने का भी दर बना रहेगा। हालाँकि पिछले दिनों बिहार में टीकाकरण कार्य काफी तेज़ी में हो रहे थे, मगर फिलहाल इसके संबंध में कोई भी ख़बर राज्य सरकार नहीं दे रही है। ऐसे में बिहार सरकार भी चाहती है कि नए और आसान तरीके से राज्य के सभी व्यक्ति जल्द से जल्द कोविड-19 टीका लगवा लें। जानकारी के अनुसार कोविन पोर्टल पर इस बात की सुचना लिखे जाने तक 52.51 करोड़ लोग वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। साथ ही 13.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *