anurag ranveer

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) इन दिनों दुबई दौरे पर हैं। ठाकुर दुबई एक्सपो (Dubai Expo) के इंडिया पवेलियन (Indian Pavilion) में “द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री” प्रोग्राम में आए थे। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इंडियन पवेलियन में इस कार्यक्रम के मेन हॉस्ट थे। इस मौके पर उन्होंने रणवीर सिंह के साथ खूब मस्ती की। सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर और रणवीर सिंह का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं।

इस वीडियो में अनुराग ठाकुर, रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के हिट सॉन्ग ‘मल्हारी’ पर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। रणवीर बात करते करते अचानक डांस करने लगते हैं और वह ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं। इसमें ठाकुर का एक नया रूप देखने को मिल रहा है। इस वीडियो को अनुराग ठाकुर ऑफिस के ऑफिसियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें कैप्शन लिखा गया, “बॉलीवुड सारी बाधाओं से परे है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ रणवीर सिंह।”

कार्यक्रम के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत हमेशा से दुनियाभर के फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करता रहा है। मेरा लक्ष्य भारत को दुनिया का कंटेट उपमहाद्वीप बनाना है और सरकार के प्रयासों से हम इसमें सफल भी होंगे। बात दें की, दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में एकत्र हुए हैं। इस दौरान लगभग 17 लाख लोगों ने इंडियन पवेलियन का दौरा किया है।

Join Telegram

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *