baby

Middle East और North Africa (MENA) क्षेत्र में माता-पिता बने प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को पेड लीव देने वाला पहला देश संयुक्त अरब अमीरात (UAE) बन गया है। यह ऐतिहासिक सुधार महिलाओं की लेबर फ़ोर्स पार्टिसिपेशन का समर्थन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात द्वारा अधिनियमित एक व्यापक सुधार पैकेज का हिस्सा है।

संयुक्त अरब अमीरात में महिलाओं का लेबर फ़ोर्स पार्टिसिपेशन दर 2020 में 57.5% थी, जो की MENA क्षेत्र में सबसे अधिक है। हालांकि यह अभी भी पुरुष लेबर फ़ोर्स पार्टिसिपेशन से काफी कम है, जो उसी वर्ष 92% थी।

पिछले कुछ वर्षों में, संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वोच्च नीति प्राथमिकता दी है। 2019 में, यूएई की Gender Balance Council के नेतृत्व में, देश ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक सुधारों की शुरुआत की, जिनमें पासपोर्ट के लिए आवेदन करने में महिलाओं और पुरुषों के बीच समानता; महिलाओं को घर का मुखिया बनने की अनुमति देना, आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *