police-ghat

छठ महापर्व पर को लेकर पुरे राज्य भर में साफ़ सफाई और शुद्धता के साथ साथ सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के भी कड़े इंतेज़ाम किये जा रहे हैं। आज (8 नवम्बर) से छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी है। आज छठ पूजा का पहला दिन है यानी नहाये-खाये है। 4 दिन के महापर्व को देखते हुए राज्य के 22 जिलों में अतिरिक्त बल मुहैया कराया जा रहा है। आपको बता दें कि सशस्त्रत्त् बल के साथ लाठी पार्टी और होमगार्ड के जवानों को भी इसमें शामिल किया गया है।

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किये गए आदेश के तहत अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति जिला पुलिस की मदद करने के लिए की गई है। जिसमें ज्यादातर पुलिस बल की तैनाती प्रचलित छठ घाटों के पास किये जाएंगे। आपको बता दें कि जिन 22 जिलों में अतिरिक्त पुलिस बलों की नियुक्ति की गई है, उन जिलों में पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, कैमूर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली, भागलपुर और मुंगेर, बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, सारण, सीवान, मोतिहारी, कटिहार, पूर्णिया, बांका, जमुई और लखीसराय शामिल है।

छठ महापर्व के अवसर पर पुलिस मुख्यालय ने दंगा निरोधक कंपनियों की भी तैनाती के आदेश दिए हैं। आदेश के अनुसार छठ महापर्व के बाद सभी नियुक्त बल 13 नवम्बर को फिर से अपने-अपने तैनाती पर वापस चले जायेंगे। सभी 22 जिलों में से सबसे अधिक पटना में अतिरिक्त बल की तैनाती की गयी है। बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस की तीन कंपनी के अलावा 800 लाठी बल और 1000 होमगार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *