भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुलासा किया कि इस साल जनवरी में भारत के टेस्ट कप्तान (Test Skipper) के रूप में पद छोड़ने के बाद उन्हें बहुत कम समर्थन मिला और कहा कि उस समय केवल एक क्रिकेटर थें जिन्होंने विराट को टेक्स्ट मैसेज किया था। वो क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) थें।
कोहली ने मौजूदा एशिया कप में मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा, “जब मैंने टेस्ट कप्तानी छोड़ी, तो एमएस धोनी उन सभी क्रिकेटरों में से एक थे, जिनके साथ मैं पहले खेल चुका था, जिन्होंने मुझे मैसेज किया था। बहुत सारे लोगों के पास मेरा नंबर है लेकिन उन्होंने ही मुझे मैसेज किया। यह वास्तविक सम्मान से आता है जो हमारे पास एक दूसरे के लिए है। हमारे समीकरण में दोनों ओर से कोई असुरक्षा नहीं है। ये बातें मायने रखती हैं।”
कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं, लेकिन इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका से 2-1 से सीरीज हारने के बाद रोहित शर्मा को बागडोर सौंप दी गई थी। 33 वर्षीय कोहली 2014 में धोनी से पदभार संभालने के बाद से टेस्ट कप्तान थे और 68 मैचों में 40 जीत और 17 हार के साथ भारत का नेतृत्व किया। वहीं, कोहली ने पिछले साल ICC पुरुष T20 विश्व कप के बाद भारत की T20I कप्तानी से पहले ही पद छोड़ दिया था, उस समय शर्मा ने दोनों फोर्मट्स में एक कप्तान के रूप में पदभार संभाला था।
