jermi-ki-duhaniya

जर्मनी की शोध छात्रा लारिसा बेंज ने अपने बिहारी प्रेमी सत्येंद्र कुमार के साथ हिंदू विधि-विधान के साथ शादी रचाई। सत्येंद्र नवादा जिले के नरहट प्रखंड के बेरौटा के निवासी हैं जबकि उनकी पत्नी बनी लारिसा जर्मन हैं। दोनों स्वीडन में साथ-साथ शोध कर रहे थे। जर्मनी में पली-बढ़ी लारिसा को न तो हिंदी आती है और न ही वह विधि-विधान जानती हैं लेकिन जब विवाह की रस्म अदा की जाने लगी तो उसने वह सारी रस्में निभाईं जो एक हिंदू कन्या करती हैं। इस शादी से सत्येंद्र और लारिसा के अलावा परिवार वाले काफी खुश हैं।

लारिसा और सत्येंद्र को 2019 में प्यार हुआ था। दोनों ने तीन साल बाद भारत में शादी करने की योजना बनाई। सत्येंद्र और लारिसा स्वीडन में कैंसर पर शोध कर रहे थे। सत्येंद्र स्किन कैंसर पर जबकि उनकी पत्नी लारिसा प्रोस्टेट कैंसर पर शोध कर रही थीं। 2019 में दोनों करीब आए। फिर बातचीत का दौर शुरू हुआ और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी करने का मन बनाया। कोरोना की वजह से उन्हें थोड़ी परेशानी जरूर हुई लेकिन हालात सामान्य होते ही दोनों ने शादी कर ली।

माता-पिता वीजा के झमेले के कारण न आ सके तो अकेली आ गई। लारिसा शादी के लिए स्पेशल वीजा लेकर भारत आईं। एक होटल में शादी की रस्में पूरी की गईं।

Join Telegram

Join Whatsapp