पटना को सोनपुर से जोड़ने वाला दीघा के पास गंगा पर बना जेपी सेतु आज कल की रातें अँधेरे में बीत रही है। बुधवार, 29 दिसंबर की शाम से लेकर गुरुवार, 30 दिसंबर की शाम 7 बजे तक जेपी सेतु अंधेरे में डूबा रहा। क्योंकि बिजली विभाग की ओर से जेपी सेतु का बिजली काट दिया गया था। जिस कारण लगातार 24 घंटे तक पुल की बिजली गुल रही।
बता दें कि पेसू ने 7.8 लाख के बिजली बिल बकाया पर जेपी सेतु का बिजली कनेक्शन काट दिया था। जिसके कारण जेपी सेतु पर लगी स्ट्रीट लाइट और बाकि बिजली उपकरण बंद रहे। जेपी सेतु पर 160 से अधिक स्ट्रीट लाइटें हैं, और इनका लोड 31 किलोवाट है। पटना को सोनपुर से जोड़ने वाला जेपी सेतु राजधानी के सबसे व्यस्त पुलों में से एक है। और 24 घंटे से लगातार बिजली बंद होने से शाम के समय लोगों को काफी परेशानी हुई। जिसके बाद आवागमन पर असर पड़ने लगा। अच्छी बात यह रही कि बिजली गुल होने के कारण पुल पर कोई घटना नहीं घटी।
24 घंटे बिजली गुल रहने के बाद स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSRDC) ने 30 दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे जाकर बिजली बिल जमा किया। पेसू ने बिल जमा होने के बाद 7 बजे तक बिजली बहाल को बहाल किया। पाटलिपुत्र विद्युत आपूर्ति डिविजन के अनुसार मार्च से जेपी सेतु का बिजली बिल बकाया था।
पेसू के अनुसार पटना के पौरस इलाके की सिक्स लेन वाली अटल पथ की बिजली काटी जाएगी। इसपर भी मार्च से 24 लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। अभी राज्य में राजस्व संग्रहण की कार्रवाई चल रही है। जिसके तहत ये काम किये जा रहे हैं।
