padma award

इस साल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आपको बता दें कि इस बार सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं शामिल हैं। और 16 लोगों ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। सम्मानित किये गए इन 119 लोगों में बिहार के 8 हस्तियों का भी नाम शामिल है।

सोमवार, 9 नवम्बर को राष्ट्रपति दरबार में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिहार के 8 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दिया जाना वाला यह सम्मान कोरोना के चलते सोमवार को दिया गया। 2020 में बिहार से 7 हस्तियों को पद्मश्री और पूर्व रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीस (George Fernandes) को पद्म विभूषण की घोषणा हुई थी।

जार्ज फर्नांडीस को राजनीती के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। सुजय कुमार गुहा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में, डॉ. शांति जैन को कला के क्षेत्र में, विमल कुमार जैन को सामाजिक कार्य के क्षेत्र में, डॉ. शांति राय को चिकित्सा के क्षेत्र में, श्याम सुंदर शर्मा को कला के क्षेत्र में, रामजी सिंह को सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में और वशिष्ठ नारायण सिंह को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *