एक समय की भोजपुरी फिल्म की सुपरहिट जोड़ी रही पवन और अक्षरा आज भले ही अलग हो गए हैं, और अलग होने के बाद इन दोनों की टकरार कायम है और ये टकरार दर्शकों को बहुत अच्छे से देखने को भी मिलती है। और यहीं टकरार अब आपको फिर से देखने को मिलने वाली है क्योंकि अब अक्षरा सिंह, पवन सिंह के जैसे ही बॉलीवुड गाने का भोजपुरी वर्शन लेकर आ रही हैं। और वो भी भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार Khesari Lal Yadav के साथ।
एक तरफ जहाँ पॉवर स्टार ग्रीस जैसे लोकेशन पर हाई बजट गाने का शूट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अक्षरा, खेसारी के साथ बॉलीवुड के सुपरहिट रैपर बादशाह के साथ बादशाह के ही सुपरहिट गाने ‘मैं पानी पानी हो गयी’ का भोजपुरी वर्शन लेकर आ रही हैं। आपको बता दें कि पवन सिंह बॉलीवुड के राजा बाबू यानी गोविंदा के 90 के समय का सुपरडुपर हिट गाना रहा ‘तुमसा कोई प्यारा कोई मासूम नहीं है’ का भोजपुरी रीमेक ले कर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि पॉवर स्टार के आने वाले इस गाने का टीज़र कल (7 दिसंबर) ही रिलीज़ कर दिया गया था। जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि ये गाना कितना हाई बजट पर बनाया गया है। वही दूसरी और अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना जिसमें बादशाह है ‘मैं पानी पानी हो गयी’ का टीज़र भी काफी दिन पहले ही रिलीज़ किया गया था। जिसमें अक्षरा काफी आकर्षक दिख रही हैं। और इस गाने को Khesari Lal Yadav और Rini Chandra ने गाय है। और Badshah ने इस भोजपुरी रीमेक में अपने रैप का तड़का लगाया है।
जहां खेसारी और अक्षरा इस गाने को प्रोमोट करने में लगे हुए हैं। वहीं चौकाने वाली बात ये है कि बादशाह इस गाने को प्रोमोट नहीं कर रहे हैं। मतलब ये कि अक्षरा और खेसारी लाल अपने सारे सोशल मीडिया प्लेटफार्म से अपने आने वाले गाने को प्रोमोट कर रहे हैं तो वहीं बादशाह अपने किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इस गाने को प्रोमोट नहीं कर रहे हैं। हालाकिं Saregama Hum Bhojpuri के इंस्टाग्राम पोस्ट से बादशाह का वीडियो शेयर किया गया है जिसमे उन्होंने इस गाने को प्रोमोट किया है।
बता दें कि ये गाना 9 दिसंबर को Saregama Hum Bhojpuri के YouTube Channel पर 11 बजे रिलीज़ किया जायेगा। वही अगर पॉवर स्टार की बात करें तो उनके साथ काम करने वाले बॉलीवुड के हर सेलिब्रिटी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने को प्रोमोट करते दिखते हैं लेकिन अक्षरा सिंह के साथ ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।
अब पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने की बात करें तो इस गाने का रिलीज़ डेट अब तक नहीं आया है। लेकिन ये गाना Tips Bhojpuri के बैनर तले बना है। जिसे खुद पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज़ दी है। और इस गाने में आपको पवन सिंह के साथ दो खूबसूरत बालायें भी दिखेंगी, जिसमें से एक Soundarya Sharma है तो दूसरी एक्ट्रेस का नाम Lekha Prajapatiहै। अब आने वाले समय में इन दोनों की टकरार कैसा रंग दिखते है और किसका पलड़ा भारी पड़ता है ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।
https://www.chaukasbharat.com/national/general-bipin-rawat-is-no-more-died-in-a-helicopter-crash/
