bpsc resultbpsc result

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 65वीं सिविल सेवा एग्जाम का रिजल्ट एक हफ्ते में जारी कर दिया जाएगा। आयोग की तरफ से रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ छात्रों की मेडिकल रिपोर्ट पीएमसीएच के ज़रिये आनी है। रिपोर्ट के आते ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। उम्मीद के मुताबिक नवरात्रि के पहले यानी 5 या 6 अक्टूबर तक रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। आयोग की ओर छात्रों का साक्षात्कार लिया जा चूका है। रिजल्ट आने पर छात्र अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

BPSC 65वीं परीक्षा के माध्यम से 14 विभागों करीब 423 भर्तियां करने जा रहा है। यह जानकारी आयोग के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने दी उन्होंने ने बताया रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। तैयारीयां चल रही हैं एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट आ जाएगा।

विभागार रिक्तियां कुछ इस प्रकार हैं-

बिहार प्रशासनिक सेवा – 30 रिक्तियां पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग – 62 जिला समादेष्टा, गृह विभाग – 06 उत्पाद एव निबंधन विभाग – 05 अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन विभाग – 46 नियोजन पदाधिकारी/जिला नियोजन पदाधिकारी, श्रम संसाधन विभाग – 09 जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, अल्प संख्यक कल्याण विभाग – 01 बिहार शिक्षा सेवा, शिक्षा विभाग – 72 ग्रामीण विकास पदाधिकारी, ग्रामीण विकास विभाग-110 नगर कार्यपालक पदाधिकारी, नगर विकास एवं आवास विभाग – 11 आपूर्ति निरीक्षक, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग – 19 प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, पंचायती राज विभाग – 14 श्रम संसाधन विभाग – 20 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग – 18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *