nitish-kumar

कोरोना के रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए कई राज्यों की सरकार की तरह बिहार सरकार ने भी पाबंदियों का ऐलान कर दिया है। यह पाबंदियां 6 जनवरी से 21 जनवरी तक रहेगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई प्रबंधन की बैठक में निर्णय लेते हुए कहा कि, बिहार में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू रहेगा।

बैठक में लिए गए फैसले

• अगले आदेश तक CM का जनता दरबार स्थगित।

• सीएम नीतीश का समाज सुधार यात्रा स्थगित।

• पूरे बिहार में रात 8 बजे तक खुलेंगी दुकानें।

• आवश्यक सेवा की दुकानें खुली रहेंगी।

• रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू।

• 9वीं से 12वीं की कक्षा आधी उपस्थिति के साथ चलेंगी।

• 8वीं तक के कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी।

• सरकारी और गैर सरकारी ऑफिस 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ चलेंगे।

• बाहरी लोगों के ऑफिस में आने पर पाबंदी।

• सभी पूजा स्थल श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

• मंदिरों में केवल पुजारी ही पूजा कर सकेंगे।

• सिनेमा हॉल, जिम, पार्क, क्लब बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *