JamuiJamui

Report by Manisha:

बिहार में बेटे के सामने ही हैवानों ने उसकी विधवा मां से गैंगरेप किया और विरोध करने पर महिला की लात-घूंसों से बुरी तरह पीटकर उसे चाकू घोंप दिया। हैवानियत की यह घटना जमुई जिले के चकाई में हुई। शिकायत के बाद पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। जमुई जिले के चकाई के एक गांव में कुछ दबंगों ने बेटे के सामने ही विधवा महिला के साथ गैंगरेप किया जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने महिला को बेरहमी से मारा पीटा और गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

जानकारी के अनुसार लगभग 35 साल की पीड़िता अपने 13 साल के बेटे के साथ गांव में रहकर दूसरे के खेतों में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करती है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पीड़ित महिला के बेटे ने बताया कि बुधवार की सुबह पड़ोस के सुखदेव यादव और महेंद्र यादव घर में घुस आए और चाकू का भय दिखाकर डराया धमकाया। उसके बाद मां के साथ गलत व्यवहार करने लगे। मां ने विरोध किया तो उसके चेहरे पर चाकू वार कर दिया। मुझे भी चाकू दिखाने लगे।

जाने से पहले आरोपियों ने मां-बेटे की लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर घटना की छानबीन कर रहे टाउन थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।