omicron

भारत में ओमिक्रॉन का धीरे धीरे एपीआई रफ़्तार पकड़ रहा है। कोरोना का ये नया वैरिएंट अपना आंकड़ा देश में 100 के पार पहुंचा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल (Luv Agarwal) ने कहा कि 11 राज्यों में 101 ओमिक्रोन (Omicron) संक्रमितों की पुष्टि हो गयी है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से कोविड संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन ओमिक्रोन स्वरूप और अन्य देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की जरुरत है।

WHO का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कहा कि ओमिक्रोन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है, जहां डेल्टा का प्रसार कम था। यह आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) होता है, वहां ओमिक्रोन संक्रमण डेल्टा स्वरूप से आगे निकल जाएगा। ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है, लोगों को गैर-जरूरी यात्रा से बचने की जरूरत है, सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर नहीं करने की जरूरत है।

कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन देश के 11 राज्यों में फ़ैल चूका है। जिसमें से महाराष्ट्र- 32, दिल्ली-22, राजस्थान- 17, कर्नाटक- 8, तेलंगाना- 8, केरल- 5, गुजरात- 5, पश्चिम बंगाल-1, आंध्र प्रदेश 1, चंडीगढ़-1, और तमिलनाडु-1 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *