सोशल मिडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह विडियो बिहार के औरंगाबाद जिले की बतायी जा रही है। पंचायत चुनाव के 10 वें चरण के तहत कुटुंबा प्रखंड में हुए पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Elections) में हारे हुए एक प्रत्याशी को अपनी हार बर्दाश्त नहीं हुई। वो हार से इस कदर बौखला गया कि अपने क्षेत्र के दलित वोटरों के बीच जा पहुंचा और वहां जाकर उसने दो मतदाताओं के साथ मारपीट तो की ही, उठक बैठक भी कराई। इतने पर उसका मन नहीं भरा तो उसने उन लोगों से थुक भी चटवाई।
इस मुखिया प्रत्याशी का नाम बलवंत सिंह बताया जा रहा है। वीडियो बलवंत को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने दो मतदाताओं को भुगतान किया, और उन्होंने भी उसे वोट नहीं दिया। वह मौखिक रूप से दो आदमियों को गाली देता है और उनके कान पकड़कर उठक-बैठक कर उन्हें दंडित करता है। फिर उसे जमीन पर थूकने और चाटने के लिए मजबूर करता है। वह उसे गर्दन से पकड़कर जमीन पर लेटे हुए देखा जा सकता है।
विडियो वायरल होने के बाद बलवंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस विडियो को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट करते हुए लिखा : दलितों को थूक चटाकर सुशासन का डंका पीटा जाता है। जंगल राज के जुमले में मानवता को शर्मसार किया जाता है………
