IGSANJAY SINGHIGSANJAY SINGH

बिहार में रोज़ क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। आये दिन लूट और क़त्ल की वारदात जैसे आम हो गई है। ऐसे में खुछ कड़े कदम उठाने की सख्त ज़रुरत थी बिहार पुलिस प्रशाशन को, इसी के फलस्वरूप ऐसे थानेदारो के खिलाफ बिहार के IG रेंज संजय सिंह ने कड़ी निंदा करते हुए सो कॉज नोटिस सभी थानेदारो को भेजा है। इनमे अधिकांश ऐसे थाना अध्यक्ष हैं जो की लम्बे समय से फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं कर पाये और साथ ही साथ लम्बे समय से चल रहे मामलो का निपटारा भी अभी तक नहीं करा पाए हैं।

बिहार के IG रेंज संजय सिंह ने अपनी जांच में ऐसे थानेदारो की लापरवाही सामने आने पर ,पटना से नालंदा समेत 30 से अधिक थानेदार और I.O से स्पस्टीकरण माँगा है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है। IG संजय सिंह ने आगे कहा की हर हाल में लम्बे समय से चल रहे मामलो का निपटारा कर उनके खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दायर की जाए। तभी आरोपियों को उचित सजा मिल पाएगी। उन्होंने कड़े रुख दिखाते हुए आगे कहा की ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दास्त नहीं की जाएगी।

IG संजय सिंह ने आगे बताया की सिर्फ पटना से नालंदा के थानों में करीब 3500 से ज़ायदा मामले लंबित हैं जिनपर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये मामले लूट,हत्या ,साइबर क्राइम,जमीन विवाद ,धोखाधड़ी ,पारिवारिक विवाद जैसे मामले शामिल हैं। बहुत सारे गंभीर आरोपित हैं जिनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। मई में थानावार लंबित मामलों का निष्पादन बेहद कम हुआ। समीक्षा के दौरान थानावार अबतक कितने मामलों का निष्पादन किया गया। कितने आरोपितों की गिरफ्तारी की गई।

IG संजय सिंह ने अपनी जांच में पाया की बहुत सारे वारंटी अभी तक गिरफ्तार नहीं किये गए और न ही कुर्की जब्ती की गई। इन मामलो में थांनेदारो का रव्या सुस्त पाया गया है जिसके फलस्वरूप उन्हें सो कॉज नोटिस जारी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *