बिहार सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियो का महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के तर्ज़ पर बढ़ने का एलान किया है। इसी के साथ उन्होंने कहा की किसानो को कृषि उत्पादों के लिए बाज़ार की सुविधा उपलप्ध कराने के लिए सभी कृषि बाज़ार समितियों का विकास और रेनोवेशन का काम भी नए तरीके से कराया जाएगा ताकि किसानो को पहले की उपेक्षा ज़यादा सुविधा मिले।
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 75 वे स्वसंत्राता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय धवज फहराने के बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा की केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार के अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एक जुलाई, 2021 से मंहगाई भत्ते की दर 11 प्रतिशत बढ़ाते हुए 28 प्रतिशत दी जाएगी.
नीतीश ने कहा कि राज्य के किसानों को कृषि उत्पादों के लिए बाजार की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी कृषि बाजार समितियों का रिनोवेशन और विकास चरणबद्ध तरीके से कराया जाएगा. यहां पर अनाज, फल-सब्जी, मछली के लिए अलग-अलग बाजार व्यवस्था, भंडारण की सुविधा समेत अन्य काम कराए जाएंगे. इस पर लगभग 2700 करोड़ रुपए की लागत आएगी.

