block

ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के नेतृत्व वाली पेमेंट कंपनी स्क्वायर (Square), अपना नाम बदलकर ब्लॉक (Block) कर रही है। यह अपना नाम इसलिए बदल रहा है क्योंकि यह अपने भुगतान व्यवसाय से आगे और ब्लॉकचेन जैसी नई तकनीकों में विस्तार करना चाहता है। यह नया नाम 10 दिसंबर या उसके आसपास लागू हो जाएगा।

स्क्वायर ने इसके बारे में जानकारी देते हुए ट्वीटर पर ट्वीट करते हुए लिखा, “हम अपनी कंपनी का नाम बदल रहे हैं ताकि हम अपने सेलर बिज़नेस को पूर्ण स्क्वायर ब्रांड दे सकें। तो अब हमें Square, CashApp, TIDAL और TBD54566975 को एक साथ जोड़ने के लिए एक नाम चाहिए। वह नाम “ब्लॉक” है। क्यों?”

स्क्वायर 2020 के सबसे बड़े विजेताओं में से एक था क्योंकि उपभोक्ता डिजिटल पेमेंट में शिफ्ट हो गए थे। डोरसी ने 2009 में इन-पर्सन पेमेंट्स और इसके नेमसेक कार्ड रीडर पर ध्यान केंद्रित करते हुए स्क्वायर की सह-स्थापना की, जो लोगों को स्मार्टफोन पर क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करने देता है। सैन फ्रांसिस्को स्थित स्क्वायर ने तब से एक पीयर-टू-पीयर डिजिटल बैंकिंग ऐप और स्माल बिज़नेस उधार जोड़ा है, एक बैंक चार्टर प्राप्त किया है और क्रिप्टो और स्टॉक ट्रेडिंग की पेशकश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *