देश सहित बिहार में बढते कोरोना को लेकर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ हाईलेवल मीटिंग की। मीटिंग में अधिकारियों को कई आवशयक निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाहर से जो लोग आ रहे हैं उनपर निगाह रखनी होगी। बाहर से ट्रेन से आ रहे लोगों का स्टेशन पर ही टेस्ट कराया जायेगा। नीतीश ने बिहार में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा टेस्ट बिहार में होने की बातें कही। नीतीश ने कोरोना को लेकर राज्यपाल के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक की जिसमे दुकान और प्रतिषठान को शाम 7 बजे तक ही खुले रहेंगे का निर्णय लिया गया है। रेसटोरेंट और भोजनालय में 25 प्रतिशत तक ही लोगों को बिठा सकेंगे और ध्रार्मिक स्थलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थल पर सारे कार्यक्रम बंद रहेंगे।

