war

रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के खबरों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अंतराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ का आदेश दे दिया है। उन्होंने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने का आह्वान किया। रूस, पूर्वी यूक्रेन में एक सैन्य अभियान चलाएगा।

रूसी राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा के कुछ ही क्षण बाद, यूक्रेन के कीव (Kyiv) और खार्किव (Kharkiv) क्षेत्रों में बड़े विस्फोट देखे गए। रिपोर्टों में कहा गया है कि रूस की सेना क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में दाखिल हुई है। शहर खारकिव में मिसाइल से हमला हुआ है। पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकने और मास्को सुरक्षा गारंटी की पेशकश करने की रूस की मांग की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है। खून-खराबे के लिए यूक्रेन का ‘‘शासन’’ जिम्मेदार है। पुतिन ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास किए जाने पर ऐसे परिणाम सामने आएंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

Join Telegram

Join Whatsapp

https://www.chaukasbharat.com/sports/vivo-pkl-8-patna-pirates-defeated-up-to-reach-the-finals/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *