अब बिहार और झारखण्ड के बीच फासला कम हो जाएगा I केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने रोहतास में सोन नदी के ऊपर टू लेन पुल को हरी झंडी दे दी है इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी रोहतास के पण्डुका से बनने वाले इस 2.15 किलोमीटर के पुल से बिहार और झारखण्ड के बीच की दुरी बहुत कम हो जाएगी बिहार के रोहतास जिले को यह पुल झारखण्ड के पलामू जिले से मात्र 2 किलोमीटर में ही जोड़ देगी पुल को बनाने के लिए सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड से 204.24 करोड़ को धनराशि स्वीकृत के दी गयी है बता दें की कोईलवर में दो, अरवल-सहार में एक, नासरीगंज में एक और एनएच पर एक पुल पहले से ही मौजूद है .
सासाराम से सांसद छेदी पासवान ने कहा की इस पुल के बन जाने से बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और यह इलाका बिज़नेस कॉरिडोर के रूप वे डेवलप किया जाएगाI दक्षिण बिहार के कई शहर अब इस पुल के माध्यम से झारखण्ड से कनेक्ट हो जाएंगेI डिहरी से निकलने वाली एनएच रोड की लम्बाई इस पुल के माध्यम से झारखण्ड तक हो जाएगी .
बिहार सरकार ने इस पुल का डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है जिसे स्वीकृति मिल गयी है , कुल तीन वित्तीय वर्षो में यह धनराशि रिलीज़ की जाएगी I सीएम नितीश कुमार भी इस पुल को लेकर बहुत उत्साहित हैं और इसीलिए उन्होंने जल्द से जल्द डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दियाऔर केंद्र सरकार ने समय रहते धनराशि स्वीकृत कर दी।

