bihar bandbihar band

प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाया है कि बिहार में विधानसभा के इतिहास में पहली बार विधायकों को पिटवाया गया और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। सभी विपक्षी दलों ने बिहार बंद का ऐलान किया है। नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी के आह्वान पर बिहार बंद के दौरान भागलपुर में राजद के जिला अध्यक्ष एवं अन्य नेता और कार्यर्ताओं ने बाजार बंद कराया। उधर स्टेशन चौक पर बिहार बंद के दौरान महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं उल्टा पुल पर सड़क जाम कर राजद के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

मुंगेर में बिहार बंद को लेकर सड़कों पर उतरे राजद के कार्यकर्ता। लगाए सरकार विरोधी नारेबाजी कर दुकानों को कराया बंद। खगड़िया शहर के राजेंद्र चौक पर सड़क जाम कर महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। उधर लखीसराय में बिहार बंद का आंशिक असर देखा जा रहा है। शहर की दुकानें खुली हैं। सड़कों पर विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। उधर कटिहार में पूर्णिया – कटिहार सड़क मार्ग पर मिरचाईबाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने प्रदर्शन किया। भागलपुर में राजद के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उल्टा पुल पर सड़क जाम कर किया.

मधेपुरा और सहरसा में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बांका में राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर चक्का जाम किया. पटना में सड़कों पर उतरे बंद समर्थक. सड़क पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया गया है। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। उधर नीतीश कुमार के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी। वहीं जहानाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी सड़कों को सुबह 4 बजे से ही जाम कर दिया। सुबह 4 बजे से पहले ही राजद के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए थे।