remdesivirremdesivir

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पूर्व में 21 अप्रैल से 9 मई तक बिहार को आवंटित रेमडेसिविर इंजेक्शन का कोटा बढ़ाकर अब 21 अप्रैल से 16 मई तक एक लाख 50 हजार कर दी है। वहीं, केंद्र सरकार ने राज्य के 15 जगहों पर ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने शुक्रवार को बयान जारी कर दी। 

इसके पूर्व 87 हजार 800 रेमेडिसिवर का केंद्र ने कोटा तय किया था। इसके साथ ही कोविड के गंभीर मरीजों को विशेष परिस्थिति में दी जाने वाली विदेशों से आयातित काफी महंगी टोसिल्ली ज़ुम्ब दवा की बिहार को अबतक 150 वायल मिल चुकी है, जबकि बहुत जल्द उसकी 120 वायल और प्राप्त हो जायेगी।

वहीं, केंद्र द्वारा राज्य के 15 स्थानों डेहरी आनसोन (रोहतास), महुआ (वैशाली), नरकटियागंज, रजौली (नवादा), जयनगर (मधुबनी),  सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा), महाराजगंज   मसौढ़ी (पटना), पटौरी (समस्तीपुर), डुमरांव, जगदीशपुर (भोजपुर), फारबिसगंज (अररिया),  बलिया (बेगूसराय),  बनमनखी (पूर्णिया) कहलगांव (भागलपुर) में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही राज्य के सभी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को जल्द ऑक्सीजन प्लांट लगाने का निर्देश दिया गया है।

10 दिनों में रेमडेसिविर के एक लाख वायल और मिलेंगे
पिछले 10 दिनों में राज्य को केन्द्र से जहां रेमडेसिविर के 50 हजार वायल मिले हैं, वहीं आने वाले 10 दिनों में एक लाख वायल और मिलेंगे। विभाग ने रेमडेसिविर के जिलेवार आवंटन में के नियम में बदलाव किया है। अब आवंटन का 50% सिविल सर्जन द्वारा जिला के सरकारी व शेष चिह्नित निजी अस्पतालों को दिया जाएगा। 

सात दिन में अनुमंडलों  में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होंगे
पेट्रोलियम मंत्रालय राज्य के सभी 09 मेडिकल कॉलेजों में अगले 3 महीने में 18 करोड़ की लागत से प्रति मिनट ढाई हजार लीटर ऑक्सीजन उत्पादन  क्षमता का प्लांट व एनएचएआई 15 अनुमंडलों में प्रति मिनट 500 लीटर से 960 लीटर क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगा रहा है। इंडियन ऑयल ने ऑक्सीजन ढुलाई के लिए बिहार को छह टैंकर दिए हैं। 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *