Redmi Note 11S भारत में लॉन्च किया गया तीसरा Redmi Note 11 सीरीज स्मार्टफोन है। अब इस फ़ोन की पहली सेल शुरू हो गई है। इस फोन का बेस वेरियंट 16,499 रुपये और टॉप एंड वेरियंट 18,499 रुपये का है। वहीं, इसके मिडिल वेरियंट की कीमत 17,499 रुपये है। पहली सेल में कंपनी इस फोन पर 1 हजार रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रही है।
इस स्मार्टफोन में 90Hz AMOLED डिस्प्ले है। यह फ़ोन तीन कलर- Horizon Blue, Polar White, और Space Black में अवेलेबल है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ चार रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल शूटर, एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो-शूटर और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
इस फ़ोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W Pro का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, IR ब्लास्टर और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ सारे स्टैंडर्ड ऑप्शन दिए गए हैं। इसमें इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। बिक्री के लिए यह फ़ोन Mi.com वेबसाइट के साथ-साथ Amazon पर भी उपलब्ध है।
