Nikah_in_mosqueNikah_in_mosque

Report by: Manisha

बिहार के समस्तीपुर में हुई एक अजीब शादी चर्चा का विषय बन गई है। दरअसल यहां नाबालिग से रेप के आरोपी की कोर्ट परिसर में पीड़िता से शादी करवाई गई। हुआ ये की मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखने वाले युवक को मौलाना ने पूरे रस्मों-रिवाज के साथ निकाह पढ़वाया। ऐसा उसे कम से कम सजा से बचाने के लिए किया गया।

जानकारी के मुताबिक, मुसरीघरारी थाना इलाके में एक साल पूर्व नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया था। पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस मे कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पॉक्सो कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही थी।

बुधवार को आरोपी युवक को अदालत में पेशी के लिए लाया गया था जहां पर मौलाना ने उसका पीड़िता के साथ निकाह करवाया। बताया जाता है कि आरोपी युवक को कम सजा हो इसके लिए ग्रामीणों और परिवार की राय के बाद यह फैसला लिया गया। समस्तीपुर सिविल कोर्ट परिसर में निकाह की रस्म को जब मौलाना पूरा करवा रहे थे उस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी।

कोर्ट परिसर में हुए इस निकाह की काफी चर्चा हो रही है। समस्तीपुर कोर्ट में हुए निकाह की यह घटना पहली घटना है। कोर्ट परिसर में जिस युवक को मौलाना ने निकाह पढ़वाया वह युवक समस्तीपुर मुफस्सिल थाना इलाके के रहीमपुर रुदौली गांव का रहने वाला है। आरोपी का नाम मोहम्मद राजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *