द्वीपीय देश श्रीलंका (Sri Lanka) में भारी आर्थिक संकट के बीच रानिल विक्रमसिंघे (Ranil Wickremesinghe) को आज श्रीलंका का नया राष्ट्रपति चुना गया। गोटबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapakasa) के इस्तीफा देने के बाद विकरमेसिंघे कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। लेकिन अब वो श्रीलंका के विरोध प्रदर्शन के बीच वहां के राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं।
श्रीलंका में बुधवार, 20 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव में रानिल विक्रमसिंघे ने जीत दर्ज की है। पहली बार ऐसा हुआ जब राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबले में तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। देश में अब तक के सबसे भीषण आर्थिक संकट से निपटने में सरकार की नाकामी के बाद लोगों के सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने के बाद देश छोड़कर भागे गोटबाया राजपक्षे के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद नए राष्ट्रपति के लिए यह चुनाव हुआ।
श छोड़कर भागने के बाद कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में रानिल विक्रमसिंघे ने देश में आपात्काल का ऐलान कर दिया था। और इधर रानिल विक्रमसिंघे के चुनाव जीतने के बाद श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। ये प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे का विरोध कर रहे हैं। इस बार राष्ट्रपति पद के लिए मुकाबला रानिल विक्रमसिंघे, डलास अल्हाप्पेरुमा और वामपंथी जनता विमुक्ति पेरामुना (जेवीपी) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच था।
