Ramnath-Kovind

बिहार विधानसभा भवन के 100 साल पुरे होने पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया है। इसी शताब्दी समारोह में शिरकत करने के लिए भारत के प्रथम व्यक्ति यानी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) आज, 20 ऑक्टूबर को पटना पहुंचेंगे। और 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पटना में रहेंगे। इसी को देखते हुए उनके स्वागत को यादगार बनाने की तैयारी 19 ऑक्टूबर की देर रात तक चली है।

राष्ट्रपति बनने के बाद महामहिम चौथी बार पटना आये हैं। महामहिम पटना पहुँचने के बाद वहां से सीधे राजभवन गए हैं। वहीं पर शाम Tea Party का आयोजन किया गया है जहाँ पर उनसे पटना हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश मिलेंगे। इसके बाद कल यानी 21 अक्टूबर को बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह को लेकर सुबह 10.50 में विधानसभा परिसर पहुंच जायेंगे।

जहां वे शताब्दी स्तंभ का शिलान्यास करेंगे और इस परिसर में बोधिवृक्ष के एक छोटे पौधे को रोपण भी करेंगे। फिर समारोह को संबोधित करने के बाद वह ‘सदन में विमर्श ही संसदीय प्रणाली का मूल है’ इस विषय पर विधायकों को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 7:30 बजे से महामहिम के सम्मान में विस अध्यक्ष (Vice President) के सरकारी आवास पर रात्रि भोज आयोजन किया गया है।

इस दौरान बिहार कोकिला शारदा सिन्हा समेत कई कलाकार राज्य की सांस्कृतिक खूबियों का प्रदर्शन उनके सामने प्रस्तुत करेंगे। जिसके बाद 22 की सुबह पटना भ्रमण के बाद राजभवन से पटना एयरपोर्ट के लिए राष्ट्रपति सुबह 11 बजे रवाना हो जायेंगे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद 4 बार बिहार आ चुके हैं। 8 अगस्त 2015 को उन्होंने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली और 19 जून 2017 को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बिहार के राजभवन से सीधे राष्ट्रपति भवन के लिए विदा हुए थे। राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी चौथा दौरे है बिहार का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *